कस्टर्ड आइस्क्रीम का स्वाद बनाएगा आपकी गर्मियों को मजेदार #Recipe

By: Ankur Fri, 19 Mar 2021 07:04:12

कस्टर्ड आइस्क्रीम का स्वाद बनाएगा आपकी गर्मियों को मजेदार #Recipe

आने वाले दिनों में भरी गर्मियां आने वाली हैं जिसमें ठंडी-ठंडी चीजें खाने का मन होता हैं। ऐसे में खासतौर से आइस्क्रीम बहुत पसंद की जाती हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कस्टर्ड आइस्क्रीम बनाने की Recipe लेकर आए हैं जिसका स्वाद आपकी गर्मियों को स्वादिष्ट बना देगा। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।

आवश्यक सामग्री

कस्टर्ड पाउडर - 2 बड़े चम्मच
फ्रेश क्रीम - 2 बड़े चम्मच
दूध - 1/2 लीटर
शक्कर - 1/2 कप
किशमिश - जरूरत अनुसार
बादाम - 10 (कटे हुए)
काजू - 10 (कटे हुए)
इलायची पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
टूटी-फ्रूटी गार्निशिंग के लिए
बादाम-काजू गार्निशिंग के लिए

custard ice cream recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe ,कस्टर्ड आइस्क्रीम रेसिपी, रेसिपी, रेसिपी हिंदी में, स्पेशल रेसिपी

बनाने की विधि

- एक कटोरी में कस्टर्ड पाउडर और 2 बडे़ चम्मच मिलाकर घोल बना लें।
- पैन में बाकी का दूध गर्म करें।
- एक उबाल आने पर आंच धीमी करके इसमें कस्टर्ड का घोल मिलाकर 2 मिनट तक पकाएं।
- इसमें शक्कर मिलाकर लगातार चलाते हुए गाढ़ा होने तक पकाएं।
- अब इलायची पाउडर, फ्रेश क्रीम, बादाम-काजूस किशमिश मिलाएं।
- ठंडा होने पर इसे एयर टाइट कंटेनर में डालें।
- इसे बादाम-काजू और टूटी-फ्रूटी से गार्निश करके फ्रीज़र में 2 घंटे तक रखें।
- अब आइस्क्रीम को कंटेनर से निकालकर ब्लेंडर में ब्लेंड करके सर्व करें।

ये भी पढ़े :

# गर्मियों में स्वाद की ठंडक देगी मटका कुल्फी, स्वाद ऐसा जो दिल को भाए #Recipe

# चिली गार्लिक फिश बनेगा बेहतरीन स्नैक्स, मिनटों में घर पर ही होगा तैयार #Recipe

# मुंह में स्वाद का विस्फोट करेगी स्वादिष्ट राज कचौड़ी #Recipe

# पोटली समोसा अलग अंदाज में देगा आपको स्वाद का जायका #Recipe

# वेज मंचूरियन से बनाए बच्चों का दिन स्पेशल, स्वाद के दीवानों को आएगा पसंद #Recipe

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com